PAK Vs HK: पाकिस्तान के नाम हुई टी-20 की दूसरी सबसे बड़ी जीत, हांगकांग को 38 रन पर ऑलआउट कर बने चौथे दावेदार

PAK Vs HK: पाकिस्तान के नाम हुई टी-20 की दूसरी सबसे बड़ी जीत, हांगकांग को 38 रन पर ऑलआउट कर बने चौथे दावेदार

कल पाकिस्तान (Pakistan) और हांगकांग (Hong Kong)के बीच 'करो या मरो' का मुकाबला था। पाकिस्तान और हांगकांग के बीच जिस तरह के मुकलबले की उम्मीद थी, वैसा कुछ नहीं हुआ।

माना जा रहा था कि भारत (India) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली हांगकांग की टीम पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में कांटे की टक्कर देगी। लेकिन पाकिस्तान ने हांगकांग को आसानी से मात दे कर सुपर-4 के चौथे दावेदार बन गए।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में बोर्ड पर 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन लगाए। मोहम्मद रिजवान (Mohammed Rizwan) ने इस दौरान 78 रनों की नाबाद पारी खेली।

स्कोर का पीछा करते हुए होंगकोंग की पूरी टीम 38 रनों पर सिमट कर रह गई। 155 रनों के बड़े अंतर से पाकिस्तान ने जीत अपने नाम की।

ये टी20आई क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। टी20आई क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है, 2007 में उन्होंने केनिया को 172 रनों से धोया था।

इस ख़बर से जुड़ा पूरा वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-

https://youtu.be/12zSP4TG62w

उस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रन बनाए थे और केनिया (Kenya) की पूरी टीम 88 रनों पर सिमट गई थी। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ टी20आई क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर है।

हांगकांग के 38 रनों पर ढेर होने से पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों ने 2018 में वेस्टइंडीज (West Indies) को 60 रनों पर ऑलआउट किया था।

38 रनों पर ढेर होकर हांगकांग ने भी अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। यह उनके टी20आई करियर का सबसे न्यूनतम स्कोर है।

इससे पहले नेपाल के खिलाफ 2014 में यह टीम 69 रनों पर सिमटी थी।

हेमलता बिष्ट